अब Mystery Man के प्यार में Chandrika Dixit! एक दूसरे ने Viral अफेयर की तस्वीरें

Exposed | Vada Pav Girl | Chandrika Dixit | Video Viral | Mystery Man | New Allegations | Yugam Gera
Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 9 Feb 2026 9:30 PM IST

सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कंटेंट नहीं, बल्कि पति युगम गेरा के साथ बढ़ता वैवाहिक विवाद है, जो अब खुलकर सोशल मीडिया पर सामने आ गया है. बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुकीं चंद्रिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह खुद को किडनैप हुई दिखाती नजर आईं. उनके हाथ पीछे बंधे थे और मुंह पर टेप लगा हुआ था. कुछ ही पलों बाद उन्होंने टेप हटाया और पति युगम गेरा पर नए आरोप लगाने शुरू कर दिए. वीडियो में चंद्रिका ने कुछ व्हाट्सएप चैट्स भी दिखाईं और दावा किया कि युगम को दो लड़कियों के साथ कार में देखा गया. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी एमएमएस या वीडियो की परवाह नहीं है, वह सिर्फ अपनी जिंदगी से युगम को बाहर चाहती हैं. चंद्रिका ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें अब अपने पति की जरूरत नहीं है और न ही वह दुकान से किसी तरह का जुड़ाव रखना चाहती हैं.


Similar News