'रातभर गड्ढे के पास कमल को ढूंढते रहे, लेकिन नहीं पता वो अंदर ही गिरा है'; परिजनों ने सुनाई आपबीती

Janakpuri Accident | DJB Pit | Kamal Dhyani | Father Breaks Down | Brother | Delhi police | Arrest
Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 9 Feb 2026 11:55 PM IST

दिल्ली के जनकपुरी इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जो सिर्फ एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक परिवार की रातों-रात बर्बादी की कहानी है. कमल ध्यानी नामक युवक की मौत कथित रूप से दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा खोदी गई गहरी खाई में गिरने से हुई. इस त्रासदी ने उनकी माँ शांति ध्यानी को पूरी तरह टूटकर रख दिया. आंसुओं भरी आवाज में उन्होंने कमल के आखिरी शब्द याद किए, “मम्मी, एनिवर्सरी अच्छे से मनाना…” कमल ने घर पर सभी चीज़ें रखी थीं, लेकिन वह कभी लौटकर नहीं आए. State Mirror की टीम ने कमल के घर का दौरा किया और पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों से बातचीत की. परिवार ने बताया कि कमल एक दयालु और मेहनती युवक थे, जो किसी की मदद के लिए रात के 2 बजे भी जाग जाते थे. कमल HDFC बैंक में मैनेजर थे और परिवार की मुख्य आर्थिक सहारा भी थे. अब परिवार एक बड़ा सवाल उठा रहा है.


Similar News