फिल्मों में आपने कई बार देखा होगा कि बेटा अपने पिता का बदला लेता है, लेकिन क्या आपने क्रिकेट के मैदान पर ऐसा देखा है? IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर ने एक ऐसा ही करिश्माई पल पेश किया, जहां उन्होंने अपने पिता सचिन तेंदुलकर से जुड़ी 14 साल पुरानी घटना का जवाब मैदान पर दिया. यह कहानी शुरू होती है साल 2009 से, जब रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश और मुंबई आमने-सामने थी. उस मैच में युवा गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को बिना खाता खोले आउट कर दिया था. सचिन ने 15 गेंदें खेलीं लेकिन एक रन भी नहीं बना पाए और शिवकांत शुक्ला ने शानदार कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेजा.