29वीं कोशिश में बदली किस्मत, क्या संजू सैमसन ने आलोचकों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया?

Sanju Samson struggle story | India vs West Indies T20 World Cup 2026
Edited By :  प्रवीण सिंह
Updated On :

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन ठोककर संजू सैमसन ने सिर्फ मैच नहीं, बल्कि अपनी पूरी कहानी बदल दी. सालों से लगातार सवालों और आलोचनाओं का सामना कर रहे सैमसन ने सेमीफाइनल का टिकट दिलाकर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर वही खिलाड़ी असली होता है जो दबाव झेल सके. ICC Men's T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को मजबूत शुरुआत की जरूरत थी. ऐसे वक्त में सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. यह पारी सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास का बयान थी. सालों से उनकी बल्लेबाजी पर आरोप लगते रहे. कई मौकों पर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाने को लेकर आलोचना हुई. दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्‍कर ने भी उनकी फुटवर्क पर सवाल उठाए थे. साथ ही ईशा किशन और रिषभ पंत से तुलना ने टीम इंडिया में उनकी जगह को लेकर बहस और तेज कर दी थी.


Similar News