8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच उम्मीदें बढ़ी हुई हैं. इसी बीच रेलवे कर्मचारियों ने प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) की मौजूदा गणना व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई है. कर्मचारियों का कहना है कि PLB की अधिकतम गणना राशि लंबे समय से ₹17,951 पर सीमित है, जबकि महंगाई भत्ते यानी DA में लगातार बढ़ोतरी हुई है. वर्तमान में 60% DA को ध्यान में रखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने इस गणना राशि को बढ़ाकर करीब ₹27,824 करने की मांग की है. कर्मचारियों का तर्क है कि 8वें वेतन आयोग के दौरान PLB की सीमा को भी मौजूदा वेतन और महंगाई के अनुरूप संशोधित किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें बोनस का वास्तविक लाभ मिल सके.