अगर आपके मन में भी सवाल है कि Apple का नया iPhone Duo ज्यादा दमदार है या Samsung Galaxy Z Fold 8, तो ये वीडियो आपके लिए है. फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में Samsung लंबे समय से अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है, लेकिन अब Apple की एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. भारत में Apple की फैन फॉलोइंग और प्रीमियम इमेज किसी से छिपी नहीं है. iPhone को सिर्फ फोन नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल के तौर पर भी देखा जाता है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या iPhone Duo Samsung की बादशाहत को चुनौती दे पाएगा या Fold 8 ही बनेगा फोल्डेबल किंग?