हर महीने आने वाला भारी-भरकम बिजली बिल अब आपकी जेब पर बोझ नहीं बनेगा. केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश के लाखों घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं. सरकार इन प्लांट को लगवाने के लिए 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. खास बात यह है कि जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा होने पर उसे ग्रिड को बेचकर कमाई भी की जा सकती है. आइए जानते हैं इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है, क्या हैं जरूरी शर्तें और आवेदन करने का पूरा तरीका