पीएम मोदी की इज़राइल यात्रा से भारत को मिलेगा टेक्नोलॉजी एडवांटेज, Ambassador रयूवेन अजार Exclusive

India Israel Relations | PM Modi Israel Visit | Ambassador Reuven Azar | Defence Cooperation India

भारत में इज़राइल के राजदूत Reuven Azar ने भारत-इज़राइल साझेदारी को लेकर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित इज़राइल यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाएगी. इस बातचीत में साफ हुआ कि सहयोग सिर्फ रक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और रिसर्च-डेवलपमेंट जैसे भविष्य के क्षेत्रों में भी संयुक्त प्रोजेक्ट शुरू होंगे. इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि तकनीक और आधुनिक नवाचार के जरिए आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की योजना है. दोनों देश निवेश और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देकर एक-दूसरे के लिए नए कारोबारी मौके तैयार करना चाहते हैं. यह साझेदारी आने वाले वर्षों में एशिया-मिडिल ईस्ट रणनीति का अहम स्तंभ बन सकती है.


Similar News