नोएडा में 1 अक्टूबर से बिना वैध PUC के पेट्रोल न देने के प्रशासनिक आदेश की जमीनी हकीकत जांची गई. State Mirror Hindi की टीम ने पेट्रोल पंप पर देखा कि कुछ वाहनों का PUC चेक करने के बाद ही पेट्रोल दिया गया. पंप कर्मचारियों ने बताया कि PUC जांच के लिए इस्तेमाल होने वाले ऐप में तकनीकी दिक्कत आ रही है और कुछ वाहनों का स्टेटस नहीं दिख रहा. वहीं, कुछ ग्राहकों ने बताया कि उनका PUC पंप पर चेक नहीं हुआ और वे पहले से बने PUC के आधार पर पेट्रोल ले रहे थे. पड़ताल में सामने आया कि आदेश लागू होने के बावजूद PUC जांच की प्रक्रिया में ऐप की तकनीकी समस्या और अलग-अलग पंपों पर अलग स्थिति दिखाई दे रही है.