नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली और पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों ने एफआईआर के खिलाफ सेक्टर-113 थाने का घेराव करने की कोशिश की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को परथला ब्रिज के पास रोक दिया, जहां पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनसे बातचीत की. अधिकारियों ने दावा किया कि डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने का शासनादेश (G.O.) जारी हो चुका है और जल्द ही व्यवस्था की जाएगी. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद करीब 240 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की दोबारा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. लोगों ने साफ किया कि जब तक बिजली कनेक्शन का लिखित आदेश नहीं मिलता और मांग पर अमल नहीं होता, उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।