SUV सेगमेंट की पॉपुलर गाड़ी Toyota Fortuner का 2026 फेसलिफ्ट वर्जन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई Fortuner में पहले से ज्यादा Tough और Modern डिजाइन देखने को मिल सकता है. इसमें डुअल 12.3-इंच डिजिटल डिस्प्ले, लेटेस्ट ADAS सेफ्टी फीचर्स और 2.8-लीटर माइल्ड हाइब्रिड डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है. नया इंजन ज्यादा पावर और बेहतर माइलेज देगा. हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लॉन्च होने पर यह SUV मार्केट में नया बेंचमार्क सेट कर सकती है.