सोना खरीदने को लेकर असमंजस में पड़े लोगों के लिए मशहूर अर्थशास्त्री शरद कोहली का कहना है कि कीमतों की दिशा अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, जियोपॉलिटिकल तनाव और बाजार की सट्टेबाजी पर निर्भर करती है. निवेशकों को बार-बार रेट देखने के बजाय लंबी अवधि के नजरिए से सोने में निवेश करना चाहिए, क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है. शादी या फैशन के लिए कम कैरेट गोल्ड भी किफायती विकल्प हो सकता है. सही रणनीति के साथ सोना पोर्टफोलियो को संतुलित और सुरक्षित बना सकता है.