NCERT की कक्षा-8 की किताब में “न्यायपालिका में भ्रष्टाचार” का उल्लेख होते ही देश में बड़ा विवाद खड़ा हो गया. इस पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे संस्थान की छवि पर हमला बताया. इस मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज Justice S N Dhingra ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किताब में लिखा गया सच से दूर नहीं है और सच्चाई दिखाना न्यायपालिका को बदनाम करना नहीं कहा जा सकता. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संस्थानों की आलोचना से भागा नहीं जा सकता, बल्कि सुधार की दिशा में कदम उठाने चाहिए. यह बहस अब न्यायपालिका की पारदर्शिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के टकराव का प्रतीक बन गई है.