मुंबई में छठ के गीत बजने पर राज ठाकरे को आपत्ति क्यों है? क्या बिहार और यूपी से आए लोगों को मुंबई में अपनी भाषा, संस्कृति और त्योहार मनाने का अधिकार नहीं है? रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीतों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है. राज ठाकरे ने इसे यूपी चुनाव से जोड़कर बीजेपी पर निशाना साधा है. लेकिन उत्तर भारतीयों को लेकर राज ठाकरे के ऐसे बयान पहली बार नहीं आए हैं. पहले भी वह बिहार और यूपी के लोगों के महाराष्ट्र आने, नौकरी करने और हिंदी बोलने पर सवाल उठा चुके हैं. आखिर छठ के गीतों से इतनी परेशानी क्यों और क्या है राज ठाकरे की उत्तर भारतीय विरोधी राजनीति का पूरा इतिहास? देखिए यह खास रिपोर्ट.