IPL 2026 में एक नया सितारा उभरकर सामने आया है- झुंझुनूं के मुकुल चौधरी... Kolkata Knight Riders बनाम Lucknow Super Giants मुकाबले में जहां मुकाबला Ajinkya Rahane और Rishabh Pant के बीच माना जा रहा था, वहीं मुकुल चौधरी ने पूरी महफ़िल लूट ली. दबाव में शानदार बल्लेबाज़ी, मैच फिनिश करने का आत्मविश्वास, शांत दिमाग और बड़ी हिट्स देखकर फैंस को युवा MS Dhoni याद आ गए. ऐसा माना जा रहा है कि अगर मुकुल इसी तरह खेलते रहे, तो जल्द ही IPL स्टार, इंडिया A कॉल-अप और टीम इंडिया डेब्यू का रास्ता खुल सकता है. क्या मुकुल चौधरी IPL 2026 की सबसे बड़ी खोज हैं? यह सवाल अब हर क्रिकेट फैन पूछ रहा है. हालांकि, यह भी डर है कि कहीं वे जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह और शशांक सिंह की तरफ गुमनाम न हो जाए.