पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता और बलूचिस्तान की प्रमुख नेता महरंग बलूच को क्वेटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. महरंग बलूच वो महिला हैं, जिन्होंने पाकिस्तान सरकार के नाकों में दम कर दिया है. अब ऐसे में सवाल ये है कि उन्हें पाकिस्तानी सेना के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है और अब उनकी कोई खबर नहीं मिल रही है कि आखिर वो हैं कहां.. क्या महरंग बलूच जिंदा वापस लौट पाएंगी? क्या पाकिस्तान सरकार ने एक और बलूच नेता को गायब कर दिया है? आज हम आपको महरंग बलूच की पूरी कहानी बताएंगे – उनका संघर्ष, उनका आंदोलन, और पाकिस्तान सरकार की क्रूरता..