Ground Report: एक गड्ढा और उजड़ गया घर! सदमे में मां, पिता ने कहा- ये मौत नहीं, सिस्टम की लापरवाही है: क्या बोले स्थानीय लोग?

Delhi Janakpuri Accident| Kamal| Father| Brother| Friends| Delhi Police| FIR| DJB | Ground Report

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. निर्माण कार्य के लिए दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा खोदे गए एक गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई. सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन मृतक के परिवार ने DJB पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. State Mirror की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट में मृतक के घर जाकर परिजनों से बातचीत की गई. घर में मातम पसरा है, मां सदमे में हैं और बोलने की हालत में नहीं. परिवार ने इस मौत के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए न्याय की मांग की है.


Similar News