मिडिल ईस्ट इस समय गंभीर तनाव से गुजर रहा है, जहां Israel और Iran के बीच टकराव अब सिर्फ मिसाइल और बम तक सीमित नहीं रह गया है. यह जंग अब माइंड गेम्स और इंफॉर्मेशन वॉरफेयर में बदल चुकी है. हाल ही में इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu को सार्वजनिक रूप से सामने आकर अपनी सलामती की पुष्टि करनी पड़ी.