Iran पर United States और Israel के संयुक्त हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल के साथ-साथ क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने Iraq, Kuwait, Bahrain, United Arab Emirates, Yemen, Saudi Arabia और Qatar में स्थित अमेरिका के सात सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमले किए. एक्सपर्ट मंजरी सिंह का मानना है कि यह टकराव पूरे क्षेत्र को बड़े युद्ध की ओर धकेल सकता है और वैश्विक सुरक्षा व तेल बाजार पर भी इसका असर पड़ सकता है.