अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर दुबई तक महसूस किया जाने लगा है. इसी बीच दुबई के रियल एस्टेट कारोबारी जुनैद खान ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि जंग की खबरों के बावजूद दुबई का रियल एस्टेट बाजार उतना प्रभावित नहीं हुआ जितना सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है. उन्होंने निवेशकों के पलायन और बाजार की वास्तविक स्थिति पर भी खुलकर बात की.