देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है. एजेंसियों ने बताया है कि राजधानी के मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं, विशेष रूप से लाल किला और चांदनी चौक इलाके में. ऐसे में जब दिल्ली में AI समिट चल रही है और दुनिया के 80 देशों के दिग्गज राजधानी में जुटे हैं, ऐसे में लश्कर की हिमाकत को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. अब सवाल उठता है कि लश्कर की धमकी को क्या गंभीरता से लेना चाहिए?