दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit में एक 16 साल के लड़के ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. नाम है राउल जॉन अजू, जिन्हें अब लोग “AI Kid of India” कहने लगे हैं. समिट के दौरान उनकी मुलाकात संयुक्त राष्ट्र महासचिव António Guterres से हुई, जिसे इतनी कम उम्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. राउल का दावा है कि वह अब तक करीब 1.5 लाख छात्रों और कई कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग दे चुके हैं. उन्होंने AI की पढ़ाई ज़्यादातर YouTube, ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म और खुद के प्रयोगों से की. महज़ 12 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला रोबोट बनाया था.