गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की 9वीं मंज़िल से गिरने के बाद मौत हो गई. शुरुआती जांच में पुलिस यह संभावना भी देख रही है कि बच्चियां किसी ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम और मोबाइल की लत से प्रभावित हो सकती थीं, हालांकि अंतिम कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है. स्टेट मिरर की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट में चश्मदीद अरुण सिंह ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्होंने दो बहनों को बालकनी के पास एक-दूसरे को गले लगाए देखा, जबकि तीसरी बहन पास ही खड़ी थी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस, फोरेंसिक टीम और साइबर एक्सपर्ट्स हर एंगल से जांच कर रहे हैं.