पानी, हवा और समंदर हर मोर्चे पर वार! समंदर में उतरा ‘तारागिरी’ का तूफान, दुश्मनों के लिए ऐसे बनेगा काल

INS Taragiri | Defence News | Rajnath Singh | BrahMos & Barak-8 | Indian Navy Power | Indian Navy
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 4 April 2026 3:54 PM IST

भारत की समुद्री शक्ति ने एक और बड़ा कदम आगे बढ़ा लिया है. वैश्विक तनाव, खासकर Iran और United States के बीच बढ़ती तनातनी के बीच, भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए अत्याधुनिक युद्धपोत आईएनएस तारागिरी को नौसेना में शामिल कर लिया है. Visakhapatnam के समुद्र में हुए इस खास समारोह में रक्षा मंत्री Rajnath Singh भी मौजूद रहे. यह युद्धपोत सिर्फ एक सैन्य संसाधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और आधुनिक रक्षा तकनीक का प्रतीक बनकर उभरा है. आईएनएस तारागिरी एक गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दुश्मन की नजरों से बचते हुए सटीक हमला कर सके. इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी मारक क्षमता है. यह सुपरसोनिक BrahMos मिसाइल से लैस है, जो सतह से सतह पर तेज और सटीक वार करने में सक्षम है.


Similar News