कभी 1.4 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे एस्सार ग्रुप ने अमेरिका में 18 अरब डॉलर के स्टील निवेश की घोषणा की है. 1969 में शशि और रवि रुइया ने चेन्नई से एस्सार ग्रुप की शुरुआत की थी, जो आगे चलकर कई क्षेत्रों में फैला. कर्ज के संकट के दौरान ग्रुप को अपनी कई प्रमुख संपत्तियां बेचनी पड़ीं, जिनमें एस्सार ऑयल भी शामिल थी. कर्ज घटाने और कारोबार को दोबारा खड़ा करने में रुइया परिवार की दूसरी और तीसरी पीढ़ी ने अहम भूमिका निभाई.अमेरिका के मिनेसोटा और आयोवा में प्रस्तावित स्टील परियोजनाएं एस्सार ग्रुप की वैश्विक विस्तार योजना का हिस्सा हैं.