दिल्ली में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है. युवक की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर के बजाय नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की. दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ सड़क की गुणवत्ता दिखाने के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ. सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने स्टेट मिरर के एडिटर क्राइम एंड इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान के साथ खास बातचीत में दोनों मामलों में शिकायत, एनसीआर और एफआईआर के कानूनी प्रावधानों को समझाया. वकील के मुताबिक, दोनों मामलों में आरोपों की प्रकृति और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की कार्रवाई को समझना जरूरी है.