Assam Flood: असम की तबाही देख पसीजा इटली की महिला का दिल, Zubin Garg की दोस्त 40 डॉक्टरों की टीम लेकर पहुंचीं

Assam Flood: इटली से आई Jubin Garg की दोस्त, 40 डॉक्टरों की टीम मदद को लाईं | State Mirror Hindi

असम में आई भीषण तबाही के बीच मदद के लिए एक विदेशी महिला आगे आई है. असम पहुंची इस महिला ने बाढ़ और आपदा से प्रभावित लोगों की हालत देखकर अपनी यात्रा का समय बढ़ाने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सोशल मीडिया पर दुख जताने नहीं, बल्कि लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करने आई हैं. महिला ने बताया कि वह जुबिन और गरिमा से प्रेरित होकर असम आई हैं और प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देने के साथ मेडिकल कैंप, मानसिक सहायता, घर बनाने के लिए जरूरी सामान और अन्य सुविधाओं में सहयोग करेंगी. उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों की तबाही देखकर उनका दिल भर आया और अब वह कम से कम सात दिन तक यहां रहकर लोगों की मदद करना चाहती हैं.


Similar News