असम में भारी तबाही के बीच मदद को आगे आए सलमान खान, बाढ़ पीड़ितों के लिए बनवाएंगे 500 घर

असम में आई भीषण बाढ़ ने इस बार राज्य के उन इलाकों को भी प्रभावित किया है, जिन्हें अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता था. बाढ़ से बड़े पैमाने पर लोग बेघर हुए हैं और कई लोगों की जान भी गई है. मुश्किल की इस घड़ी में बॉलीवुड से भी मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं. सुपरस्टार सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए ‘आशियाना: Hope Begins with Safe Shelters’ अभियान का समर्थन किया है. इस पहल के तहत करीब 500 स्थायी घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि बेघर परिवारों को सुरक्षित आशियाना मिल सके. अभियान के तहत निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है और शुरुआती चरण में कई घर तैयार किए जा चुके हैं. वहीं रणदीप हुड्डा, भूमि पेडनेकर और समय रैना समेत अन्य लोगों ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए योगदान दिया है. इस पहल का मकसद सिर्फ तत्काल राहत नहीं, बल्कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित घर देकर उन्हें दोबारा सामान्य जिंदगी शुरू करने में मदद करना है.


Similar News