क्या AAP के दाग हुए बेदाग, शराब वाली 'स्क्रिप्ट' किसकी? अब भाजपा के पास ऑप्शन में क्या

Delhi excise policy case | Manish Sisodia | Arvind Kejriwal | Rouse Avnue Court | Delhi News | CBI
By :  जीतेंद्र चौहान
Updated On : 27 Feb 2026 9:33 PM IST

दिल्ली के बहुचर्चित आबकारी नीति (शराब घोटाला) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में दोनों नेताओं को बरी कर दिया है. शुक्रवार को सुनाए गए फैसले में अदालत ने कहा कि आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद नहीं हैं. सीबीआई ने इस मामले में कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया.


Similar News