बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. मुंबई स्थित उनके बंगले जलसा के बाहर कथित फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के संपर्क में थे. जांच में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े पुराने विवाद को भी धमकी की वजह बताया जा रहा है. हालांकि अमिताभ बच्चन इन आरोपों को पहले ही खारिज कर चुके हैं. आखिर क्या है पूरा मामला, जानिए इस रिपोर्ट में.