देहरादून में 10 अप्रैल तक बिजली संकट! रोजाना 7 घंटे कटौती, माताबाग से तिलक रोड समेत ये इलाके रहेंगे प्रभावित
देहरादून में बिजली विभाग के काम के चलते कई इलाकों में रोजाना 7 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी. लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले निपटा लें क्योंकि 10 अप्रैल तक यह परेशानी जारी रहेगी.
देहरादून शहर के कई इलाकों में 10 अप्रैल तक बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी. बिजली विभाग कुछ जगहों पर नई लाइन बिछाने और पुरानी लाइनों की मरम्मत का काम कर रहा है. इस वजह से लोगों को कई दिनों तक लंबे समय के लिए बिजली नहीं मिलेगी. मातावाला बाग और बिंदाल बिजलीघर से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती रहेगी.
बिंदाल-निरंजनपुर 33 केवी फीडर और तिलक रोड फीडर से जुड़े इलाकों में नई बिजली लाइन बिछाने का काम चल रहा है. इसलिए 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक यानी पूरे पांच दिन बिजली प्रभावित रहेगी. मातावाला बाग बिजलीघर के लिए बिंदाल पुल के पास 33 केवी नई लाइन बनाई जा रही है. इस काम के चलते इन इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक (करीब सात घंटे) बिजली नहीं आएगी:
भंडारीबाग
पटेलनगर
कांवली रोड
केशव रोड
आढ़त बाजार
झंडा गली
कुसुम विहार
मुस्लिम कॉलोनी
इसी तरह तिलक रोड, खुड़बुड़ा, मच्छी बाजार, आनंद चौक और मन्नूगंज क्षेत्र में 6, 7 और 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी.
आराघर, परेड ग्राउंड और पटेल रोड इलाके में बिजली परेशानी
आराघर, परेड ग्राउंड और पटेल रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में भी बिजली विभाग मरम्मत का काम कर रहा है. 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक इन इलाकों में सुबह साढ़े 9 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी. खासकर रैफल होम और राजपुर रोड क्षेत्र में यह समस्या रहेगी.
नियम तोड़कर बिजली लाइन बिछाने का मामला
देहरादून ग्रामीण क्षेत्र में राघव विहार, अलकनंदा और श्यामपुर इलाके में नियमों के खिलाफ भूमिगत बिजली लाइन बिछाई जा रही थी. झाझरा-मोहनपुर 33 केवी लाइन को गलत तरीके से बिछाने की वजह से आसपास रहने वाले करीब 40 परिवारों को बड़ा खतरा हो गया है. भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. पहाड़ी महासभा की महासचिव गीता बिष्ट ने इसकी लिखित शिकायत की. इसके बाद यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार सिंह ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. रायपुर विद्युत वितरण खंड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को जांच अधिकारी बनाया गया है. उन्हें 10 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है.
गणेशपुर और मोहनपुर क्षेत्र में बिजली कटौती
मोहनपुर और गणेशपुर बिजलीघर में ब्रेकर पैनल की मरम्मत और कंडक्टर बदलने का काम हो रहा है. इस वजह से इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी:
6 और 7 अप्रैल को मोहनपुर क्षेत्र
6 से 8 अप्रैल तक मेंहूवाला, पित्थुवाला, वन विहार, हिमाद्री एन्क्लेव, हनुमंत सोसाइटी, नया नगर
9 से 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ऋषि विहार, तेलपुर चौक, घिसरपड़ी, चौहान मौहल्ला, हरबंसवाला आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी.
गणेशपुर, बड़ोवाला और आसपास के इलाकों में परेशानी
गणेशपुर
बड़ोवाला
हरभजवाला
नया गांव
डीएसपी चौक
कारबारी
झीवरहेड़ी
सुमेरु विहार
गोरखा कारबारी
मानकसिद्ध रोड
शक्ति विहार
चंद्रताल
तुंतोवाला
प्रेमनगर रोड
सेवली
रतनपुर
मल्हान
पेलियो
भूडपुर
सिंघनीवाला
हसनपुर
शेरपुर
चकमश
रामगढ़
अलकापुरी और आसपास के कई अन्य इलाके भी प्रभावित होंगे.
सलाह: देहरादून के रहने वाले लोग ऊपर बताए गए समय में जरूरी काम पहले ही निपटा लें और बिजली कटौती का ध्यान रखें। बिजली विभाग जल्द से जल्द काम पूरा करके नियमित बिजली सप्लाई बहाल करने की कोशिश कर रहा है.