पहले हिंदी बोलने में फंसे अब गणित में उलझ गए, कौन हैं यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, जिनका वीडियो हो रहा वायरल, दादा रहे हैं सीएम

यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं, चर्चा उनके किसी खास काम या उपलब्धि की नहीं बल्कि विधानसभा में पढ़ें गए गलत भाषणों की हो रही है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Education Minister Sandeep Singh

(Image Source:  X/ @PTI_News )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. चर्चा उनके बयानों में की गई गलती को लेकर हो रही है. कभी मंत्री जी सदन में हिंदी ठीक से नहीं पढ़ पाते तो कभी गणित में उलझ जाते हैं, जिसको लेकर उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है.

इसके अलावा राज्य सरकार भी इसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि ऐसे नेता को जो ठीक से हिंदी तक नहीं पढ़ना आता उसको कैसे किसी राज्य का शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है. अब सोशल मीडिया पर संदीप सिंह के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में उनको हिंदी भाषण पढ़ते हुए अटकता और गलती करते हुए देखा गया तो वहीं दूसरे वीडियो में वे आंकड़े बताने में उलझ जाते हैं.

क्यों वायरल हो रहे वीडियो?

दरअसल सोशल मीडिया पर संदीप सिंह के सदन में भाषण देने के दौरान के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में संदीप सिंह यूपी के छात्र-छात्राओं की संख्या बता रहे होते हैं, लेकिन इस दौरान वे कुल संख्या को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं और कई बार गलती करते हैं और माफी मांगते हैं. एकबार तो वे थोड़ा रुक भी जाते हैं.

वहीं दूसरे वीडियो में संदीप सिंह समिति को श्रीमति पढ़ देते हैं, जिसको लेकर उनको बीच में टोका जाता है और वे माफी मांगते हैं. इतना ही इस दौरान संदीप सिंह यूपी विधानसभा में कई बार गलती करते हैं और उनको हर बार टोका जाता है. अब लोग उनके शिक्षा मंत्री होने पर सवाल उठा रहे हैं.

कौन हैं संदीप सिंह?

संदीप सिंह का जन्म 24 जून 1991 को हुआ था. वे योगी आदित्यनाथ सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. संदीप सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत कल्याण सिंह के पोते हैं. राजनीतिक परिवार से आने वाले संदीप ने कम उम्र में सक्रिय राजनीति में कदम रखा और अलीगढ़ जिले की अतरौली विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए. उनके पिता राजवीर सिंह भी सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे हैं और एटा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल (2017-2022) में संदीप सिंह ने राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया. इसके बाद साल 2022 में योगी सरकार 2.0 के गठन के दौरान उन्हें पदोन्नति देते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया. संदीप सिंह ने अपनी उच्च शिक्षा ब्रिटेन की लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है. उन्होंने पब्लिक रिलेशंस एंड स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर डिग्री) किया है.

Similar News