12वीं क्लास की छात्रा का किया रेप, फिर गला घोंटकर अर्धनग्न हालत में कुंए में फेंकी लाश, पुलिस ने पैर में मारी गोली

यह मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का है, जहां आरोपियों ने गैंग रेप कर लड़की का गला घोंटकर उसकी हत्या की. फिर लाश को कुएं में फेंक दिया. जब पुलिस को इस मामले में आरोपियों की सूचना मिली, तो मुठभेड़ में उनके पैर पर गोली लगी.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 12 April 2026 11:54 AM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. जहां 2 अप्रैल को घर से कोचिंग जाते हुए 12वीं क्लास की लड़की को बीच रास्ते में ही कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया. इसके बाद उसका रेप कर गला घोंटकर लाश को कुएं में फेंक दिया. 

जब लड़की घर नहीं लौटी, तो घरवालों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई. जहां वारदात के करीब 5 दिन बाद जब कुएं में से आसपास के रहने वाले लोगों को बदबू आई, तो उन्हें अर्धनग्न हालत में लाश मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर मुठभेड़ में आरोपियों के पैरों पर गोली लगी है. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 12वीं की छात्रा 2 अप्रैल को कोचिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. घरवालों ने बच्ची की काफी तलाश की और बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उसे रास्ते में रोका, अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उन्होंने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया, जहां 7 अप्रैल को जब लोगों को बदबू आई, तो उन्हें लाश अर्धनग्न हालत में मिला. 

पुलिस को मिली सूचना फिर हुई मुठभेड़

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में गैंगरेप और हत्या के आरोपी इलाके में मौजूद हैं. जहां पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जैसे ही पुलिस ने निमौनी रपटा पुल के पास बाइक सवार संदिग्धों को रोका, उन्होंने रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने तुरंत उन्हें काबू में लेकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

कौन है आरोपी?

पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुरदास के रूप में बताई. उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें पीड़िता का मोबाइल भी शामिल था. पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Similar News