जेब में पैसे नहीं मनाली घूमना चाहती थी प्रेमिका, 4 युवकों ने मार्केटिंग मैनेजर के घर से उड़ा दिए 15 लाख और जेवर

कानपुर में चार युवकों ने अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने और महंगे शौक पूरे करने के लिए 15 लाख रुपये की चोरी की. गुजैनी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और बाइक बरामद कर ली है.

( Image Source:  AI Sora )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 24 March 2026 9:46 AM IST

उत्तर प्रदेश कानपुर से एक मामला सामने आया है जहां एक 4 युवकों को अपनी प्रेमिका के लिए चोरी करनी पड़ी. ऐसे कई मामलें सालों से होते आ रहे है जब प्रेमियों को प्रेमिकाओं के लिए महंगे शौक पूरे करने और अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए चार युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. गुजैनी पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को पतरसा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है. इन युवकों ने एक मार्केटिंग मैनेजर के बंद पड़े घर से करीब 15 लाख रुपये का सामान चुरा लिया था. 

बर्रा-आठ इलाके में मार्केटिंग मैनेजर सतीश पांडेय अपनी मां मीरा और पिता दिनेश पांडेय के साथ रहते हैं. 15 दिसंबर को सतीश की मां का लखनऊ में स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) का ऑपरेशन हुआ था, इसलिए माता-पिता लखनऊ में ही रुक गए थे. सतीश अपने काम के सिलसिले में घर में ताला लगाकर टूर पर चले गए.

घर वापस आते ही उड़ें होश 

1 फरवरी को उन्होंने अचानक घर के सीसीटीवी कैमरे अपने मोबाइल पर चेक किए तो उन्हें कुछ शंका हुई.  4 फरवरी की सुबह जब वे घर लौटे तो मेन गेट अंदर से बंद मिला. किसी तरह अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियां बिखरी पड़ी थी. चोरों ने घर से 5.25 लाख रुपये नकद और कुल मिलाकर लगभग 15 लाख रुपये का सामान चुरा लिया था. पुलिस को पता चला कि ईशू ने चोरी के पैसे से एक लाख रुपये में एक पुरानी लेकिन महंगी बाइक भी खरीद ली थी. घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है. 

गिरफ्तार आरोपियों से बरामद सामान 

प्रकाश गौतम उर्फ पोली (बर्रा गांव), ईशू गौतम उर्फ रोनी उर्फ आदर्श (बर्रा गांव), सोनू उर्फ अभिषेक (रविदासपुरम), अजय राजपूत (गुजैनी आई ब्लॉक). से पुलिस ने महंगी बाइक, सोने की चेन, अंगूठी, घड़ी, पायल, चांदी के सिक्के, 20 हजार रुपये नकद, 81 अमेरिकी डॉलर (US Dollar), 15 यूएई दिरहम बरामद किए. 

क्यों की चोरी 

पुलिस के अनुसार, इनमें से दो आरोपियों ईशू और प्रकाश गौतम ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को मनाली घुमाने का वादा किया था. इस वादे को पूरा करने के लिए उन्होंने यह चोरी की. दोनों युवक अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए लगातार चोरी करते आ रहे थे. 

Similar News