FIR दर्ज कराने थाने पहुंची इन्फ्लुएंसर तो पुलिसकर्मी ने कहा- I Like U, रात को मिलो; महिला के आरोप में क्या-क्या
बुलंदशहर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी और फैज अंसारी ने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान किया. एसएसपी ने आरोपी को तुरंत सस्पेंड किया.;
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर लड़की, जो डांस वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को एंटरटेन करती है, उसने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाया है इस मामले में की जब जांच हुई तो पुलिसकर्मी का संबंध योगी सरकार के मंत्री से कनेक्शन का निकलकर सामने आया है.
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने एक स्थानीय युवक फैज अंसारी द्वारा लगातार परेशान किए जाने की शिकायत पुलिस से की, तो मदद के बहाने हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी ने उससे संबंध बनाने की डिमांड की और लगातार मिलने के लिए दबाव डाला. जिसके बाद महिला तंग आकर आत्महत्या करने के लिए सोचने लगी.
पीड़िता के अनुसार, कुलदीप राठी ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया, दिन-रात मैसेज और कॉल किए, और रात के 12 बजे तक कॉल करके 'आई लाइक यू' कहता रहता था. इतना तनाव बढ़ गया कि लड़की ने आत्महत्या तक के प्रयास किए. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने आरोपी हेड कांस्टेबल को तुरंत सस्पेंड कर दिया.
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता नगर कोतवाली के भूड़ इलाके की रहने वाली है और सोशल मीडिया पर 70,000 फॉलोअर्स रखती हैं. फैज अंसारी ने उनकी वीडियो उठाकर अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड की और गालियां दीं. लड़की ने इस मामले की शिकायत कोतवाली नगर में की, जहां उसे बताया गया कि हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी उसकी मदद करेंगे. लेकिन मदद के बहाने, हेड कांस्टेबल ने उसका नंबर लिया और इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो करना शुरू कर दिया. इसके बाद लगातार मैसेज और कॉल कर दबाव बनाया.
कुलदीप राठी की हरकतें
- रात में 12 बजे कॉल करना और मैसेज भेजना.
- शहर के एमएमआर मॉल में मिलने के लिए बुलाना.
- लड़की को मानसिक रूप से परेशान करना और आत्महत्या तक के लिए मजबूर करना.
- जब लड़की ने इन मांगों को अस्वीकार किया, तो फैज अंसारी के साथ मिलकर धमकियां दीं और परिवार को उसके घर भेजा.
क्या कार्रवाई हुई?
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी के खिलाफ FIR दर्ज कर तत्काल सस्पेंड कर दिया. फैज अंसारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया. विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. वहीं कुलदीप राठी के कनेक्शन की बात करे तो यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पहले कुलदीप राठी को अच्छे काम के लिए सम्मानित किया था, जबकि पुलिस अफसरों ने उसका नाम पुरस्कार के लिए रिकमेंड किया था. अब वही पुलिसकर्मी गंभीर आरोपों के घेरे में हैं.