12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका, Punjab Police में कॉन्स्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी डिटेल

पंजाब पुलिस ने राज्य में कॉन्स्टेबल के 3297 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे.

( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 6 March 2026 2:58 PM IST

Punjab Police Constable Recruitment 2026: पंजाब पुलिस ने साल 2026 के लिए कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती के तहत कुल 3,297 पद भरे जाएंगे. इनमें जिला पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर दोनों में नियुक्तियां की जाएंगी. मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास छात्र इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 30 मार्च 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे.

पदों की डिटेल क्या है?

कुल 3,297 पदों में से सबसे ज्यादा भर्तियां जिला पुलिस कैडर में की जाएंगी. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जिला पुलिस कैडर में 2,522 पद खाली हैं, जबकि आर्म्ड पुलिस कैडर में 775 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों को सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य आरक्षित वर्गों के बीच सरकार के नियमों के अनुसार बांटा जाएगा.

क्या है इस भर्ती का मकसद?

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पंजाब के अलग-अलग जिलों में पुलिस बल की संख्या बढ़ाना है. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग उनके कैडर और अंतिम मेरिट सूची में उनकी स्थिति के आधार पर अलग-अलग इकाइयों में की जाएगी.

योग्यता और आयु सीमा क्या है?

कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. हालांकि पूर्व सैनिकों (एक्स-सर्विसमैन) के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है. उम्मीदवारों के लिए यह भी जरूरी है कि उन्होंने मैट्रिक (कक्षा 10) में पंजाबी विषय पढ़ा हो या पंजाब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समान स्तर की पढ़ाई की हो.

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा से होगी. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें इसके बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) देना होगा. इन फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी.

सैलरी कितनी होगी?

कॉन्स्टेबल पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को सरकारी वेतनमान के अनुसार शुरुआती वेतन 19,900 रुपये प्रति माह मिलेगा.

Similar News