Exclusive: पंजाब में पराली पर सियासत या समाधान, क्यों बढ़ रही AAP की टेंशन; BJP-अकाली दल के गठबंधन से किसे होगा फायदा-नुकसान?
| पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन होने की चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी की बठिंडा रैली में इसको लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है
Punjab Election 2027
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस बार भाजपा भी पूरी तैयारी के साथ पंजाब में उतरने वाली है. जिसको लेकर सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन दोबारा से होने जा रहा है? जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है. चर्चा ये भी है कि जिस दिन प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन होगा, शायद उस दिन भाजपा-अकाली दल के गठबंधन का ऐलान हो सकता है.
दूसरी तरफ से ये भी सामने आ रहा है कि पंजाब के बठिंडा में पीएम मोदी की बड़ी रैली होने जा रही है और इस रैली के दौरान मंच से पीएम मोदी इस गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं. इस गठबंधन का किसको फायदा और किसको नुकसान होगा और पराली जलाने को लेकर हो रही राजनीति को लेकर स्टेट मिरर हिंदी ने पंजाब की वरिष्ठ पत्रकार वंदना शर्मा से बातचीत की.
भाजपा-अकाली दल के गठबंधन पर क्या बोलीं?
वरिष्ठ पत्रकार वंदना शर्मा ने बताया कि "अकाली दल और बीजेपी में गठबंधन की तारिख का एलान तो नहीं हुआ है लेकिन बीजेपी के नेता लगातार हिंट दे रहे थे कि हम पंजाब में एनडीए के तेहत चुनाव लड़ेंगे. अकाली दल के लिए अस्तित्व का सवाल है चूंकि 22 के चुनाव नतीजे के बाद अकाली दल में कई धड़े बन गए थे उनको दोबारा से एक साथ लाना सुखबीर सिंह बदल के सामने यही चुनौती है. अकाली अपना पुराना कुनबा जोड़ने में लगे है पीएम की रैली है भटिंडा में हो सकता है की पीएम खुद एलान करेंगे गठबंधन का."
गठबंधन से किसको फायदा और नुकसान?
आगे उन्होंने बताया कि "साल 2022 में किसान अकाली दल से बेहद नारा था. पंजाब ने अकाली या बीजेपी को नहीं हराया था पंजाब की जनता ने नशेखोरी के खिलाफ और किसान आंदोलन को लेकर खिलाफ वोट दिया था. भाजपा-अकाली दल के गठबंधन से आम आदमी पार्टी को नुकसान होगा. जो शहरी वोट अकाली दल और बीजेपी से छूट गया था वो वापस आएगा इस बात की सम्भावना भी है इसलिए गठबंधन का फायदा बीजेपी-अकाली को मिलेगा और नुकसान आम आदमी पार्टी को उठाना पड़ेगा."
वंदना शर्मा ने आगे बताया कि "तमाम पार्टी इस वक़्त अंदरूनी एंटी इन्काम्बंसी को ख़त्म करने में लगी हैं राहुल ने पंजाबियत की नब्ज पकड़ने की कोशिश कर हैं. आम आदमी पार्टी गलती कर रही है जनता उनपर विश्वास नहीं कर पा रही है चूंकि दिल्ली ने पंजाब को कैप्चर कर लिया है जोकि पंजाब की जनता ने कभी दिल्ली की सत्ता को मंजूर नहीं किया."
पराली जलाने पर क्या बोलीं?
उन्होंने बताया कि "पराली को लेकर राजनीति होती आई है भगवंत मान कहते हैं कि मुझे किसानों के खिलाफ एफआईआर मजबूरी में करनी पड़ती है. 8 नवंबर को सबसे ज्यादा घटना जलने की आई. दीवाली का फायदा उठाकर किसानों ने पराली जलाई, जिससे ये ना कहा जा सके की पटाखे के धुंए से पराली का धुआं मिल जा जाये. एफआईआर तो की जा रही है लेकिन वो जीरो एफआईआर की जा रही है जिनका कोई फर्क नहीं पड़ता. जबकि सेटेलाइट की तस्वीरें कह रही हैं कि पकिस्तान में बड़ी मात्रा में परली जलाई जा रही है सिर्फ पंजाब को दोष देना ठीक नहीं है. पराली पर सिर्फ राजनीति होती है लेकिन पराली को सही तरीके से यूज करने के लिए सरकारें फैल हुई है. सरकार चाहे तो पराली का इलाज कर सकती है लेकिन इच्छा शक्ति नजर नहीं आती."