पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और LGBTQ एक्टिविस्ट मैड संधू की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में एक मुख्य आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान परमिंदर प्रसाद उर्फ परमिंदर काका के रूप में हुई है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की.

पुलिस के मुताबिक, 29 साल के मैड संधू की 3 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद परमिंदर अहमदाबाद के अलग-अलग होटलों में छिपकर रह रहा था. क्राइम ब्रांच ने बताया कि वह हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य शूटरों में शामिल था. इस कार्रवाई के दौरान कुछ हथियार भी बरामैड किए गए हैं.

10 प्वाइंट्स में जानें डिटेल

1. मैड संधू हत्याकांड के एक मुख्य आरोपी परमिंदर प्रसाद उर्फ परमिंदर काका को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी अहमदबादा क्राइम ब्रांच ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर की.

2. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और LGBTQ एक्टिविस्ट मैड संधू की 3 अक्टूबर को पंजाब के अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी उम्र 29 साल थी.

3. पुलिस ने आरोपी की पहचान परमिंदर प्रसाद उर्फ परमिंदर काका के तौर पर की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या के बाद वह अहमदाबाद में छिपा हुआ था और अलग-अलग होटलों में रह रहा था.

4. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के मुताबिक, परमिंदर ने इस हत्या को अंजाम देने में सीधे भूमिका निभाई. पुलिस का कहना है कि वह हमले में शामिल मुख्य शूटरों में से एक था.

5. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सिर्फ गोली चलाने में भूमिका नहीं निभाई, बल्कि वारदात के बाद भागने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल का इंतजाम भी किया था.

6. पुलिस ने बताया कि यह हत्या अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों के जरिए कथित तौर पर कराई गई थी. पुलिस इस एंगल से मामले की जांच कर रही है.

7. आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

8. ममैड संधू पर अमृतसर में बाइक सवार दो लोगों ने गोली चलाई थी. गोली लगने के बाद वह सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिले थे. दूसरे हमलावर की पुलिस तलश कर रही है.

9. मैड संधू का पूरा पहला नाम मधुसूदन था. वह सोशल मीडिया पर एक चर्चित पंजाबी इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट थे. वह पॉडकास्ट में भी नजर आते थे, जहां मेकअप, फिल्म इंडस्ट्री और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर बात करते थे.

10. मैड संधू LGBTQ समुदाय से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल थे. सोशल मीडिया पर उन्हें होमोफोबिक ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता था. वह अक्सर इसका जवाब देते हुए कहते थे, “भगवान ने मुझे ऐसा ही बनाया है.” उन्होंने अपनी पहचान को कभी छिपाया नहीं. इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. वह पंजाबी फिल्म ‘Oye Bhole Oye’ में भी काम कर चुके थे.