CM मान मना रहे अपना 51वां जन्मदिन, वाल्मिकी पैनोरमा का किया अनावरण, देखिए जश्न की तस्वीरें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर देश भर से लोग उन्हेें बधाई दे रहे हैं. मुख्यमंत्री मान ने आज भगवान वाल्मिकी जी के जीवन को दर्शाने वाले 'भगवान वाल्मिकी जी पैनोरमा' के अनावरण के लिए समर्पित एक राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का अवलोकन किया.;

( Image Source:  Credit- @AAPPunjab )

Bhagwant Mann Birthday: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार 17 अक्टूबर यानी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज के दिन वाल्मिकी जयंती भी है इसलिए वह सबसे पहले अमृतसर साहिब स्थित श्रद्धेय भगवान वाल्मिकी तीर्थ स्थल पर मत्था टेकने गए. जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने पंजाब की समृद्धि, शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की.

सीएम मान ने कहा कि 'हमारा देश समृद्ध धार्मिक भावनाओं और गहरी आस्था वाला देश है.' उन्होंने कहा कि 'हम वास्तव में अपने गुरुओं-पीरों, सूफी संतों, ऋषि-मुनि, शहीदों और दिव्य देवताओं की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करके धन्य हैं.'

वाल्मिकी जी पैनोरमा का अनावरण

मुख्यमंत्री मान ने आज भगवान वाल्मिकी जी के जीवन को दर्शाने वाले 'भगवान वाल्मिकी जी पैनोरमा' के अनावरण के लिए समर्पित एक राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मिकी जी द्वारा लिखित महान ग्रंथ रामायण की शिक्षाएं आज के समाज की भलाई के लिए बहुत सार्थक हैं और उनकी सरकार संपूर्ण वाल्मिकी समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री मान को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें. वहीं सीएम मान ने पीएम मोदी का दिल से शुक्रिया अदा किया है.

अरविंद केजरीवाल ने किया विश

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम मान के लिए पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री और मेरे छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वाहेगुरु आपको हमेशा खुश और स्वस्थ रखें एवं पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए और शक्ति दें.

राजनीतिक करियर की शुरुआत

भगवंत का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर में हुआ था. उनके पिता महिंदर सिंह एक सरकारी टीचर थे और मां हरपाल कौर हाउस वाइफ थीं. पढ़ाई पूरी करने के बाद मान कॉमेडी के क्षेत्र में अपना कदम रखा. साल 2011 में उन्होंने मनप्रीत बादल पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की.

इसके बाद मार्च 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और अरविंद केजरीवाल के खास बन गए. उन्होंने 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव जीता. फिर साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की और पंजाब के मुख्यमंत्री बनें.

Similar News