भोपाल में 'गर्ल्स धर्मांतरण गैंग', नौकरी के नाम पर बलात्कार फिर धर्म परिवर्तन- दो सगी बहनों की कुंडली

भोपाल में दो बहनों अमरीन और अफरीन को नौकरी के बहाने युवतियों को फंसाने, बलात्कार और जबरन धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी.

( Image Source:  @LawyerSoni-X )
Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 25 Feb 2026 2:07 AM IST

भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने मध्य प्रदेश की राजधानी को हिला कर रख दिया. यहां दो बहनों, अमरीन और अफरीन, को नौकरी के बहाने युवतियों को फंसाने, बलात्कार और जबरन धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके साथी चंदन यादव को भी हिरासत में लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं.

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने गरीब और कमजोर वर्गो की लड़कियों को निशाना बनाया और उन्हें घरेलू नौकरी का प्रपोजल दिया, जिसमे सैलरी, रहने की व्यवस्था, खाना और हाई लाइफस्टाइल का वादा भी शामिल था. लेकिन यह नौकरी एक डरावने जाल में बदल जाएगी इस बड़ा का तनिक भी अंदाज़ा नहीं था. आइए इस खबर इन दोनों बहनों की करतूत के बारे में जानते हैं...

यह केस कैसे सामने आया?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात को दो महिलाओं ने बाग़ सेवानिया थाना पहुंचकर समान शिकायत दर्ज कराई. दोनों ही शिकायतें अलग थी, लेकिन तरीक़ा एक जैसा था. पहली शिकायत मुंगेली (छत्तीसगढ़) की 21 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई, जबकि दूसरी शिकायत भोपाल की 32 वर्षीय महिला ने की.

आरोपियों ने लड़कियों को कैसे फंसाया?

अभियुक्त बहनें अमरीन और अफरीन, जो पहले अब्बास नगर के झुग्गी में रहती थी, हाल ही में सागर रॉयल विला में शिफ्ट हुई थीं. माना जा रहा है कि यह आलीशान घर युवतियों का शोषण कर कमाए गए अवैध पैसे से खरीदा गया.

लड़कियों को घरेलू नौकरी के बहाने बुलाया गया, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें पार्टियों, पब और लाउंज में ले जाया गया, जहां उन्हें अमीर पुरुषों से घुलने-मिलने के लिए दबाव डाला गया. दोनों पीड़ितों ने बताया कि उन्हें शराब और एमडी ड्रग्स लेने के लिए मजबूर किया गया, कई बार उन्हें नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण किया गया.

बलात्कार और धमकियों के आरोप क्या हैं?

मुंगेली की युवती ने बताया कि दिसंबर 2025 में उसे अहमदाबाद ले जाया गया और वहां यासिर ने उसका बलात्कार किया. इसके अलावा बिलाल और चानू ने भी अलग-अलग समय पर शोषण किया. भोपाल की पीड़िता ने कहा कि चंदन यादव ने अमरीन के घर में उसका बलात्कार किया, जबकि अमरीन वहां नहीं थीं. पीड़िता ने धमकी दी जाने का भी आरोप लगाया कि यदि उसने कुछ कहा तो उसकी हत्या या बदनामी की जाएगी.

बुर्का से लेकर नमाज तक का दबाव 

इसी के साथ FIR में चंदन यादव का भी नाम आया जो कि हिंदू धर्म से मुस्लिम बना है और एक पीड़िता से कहा कि 'मैंने इस्लाम अपनाया है, तुम भी मुस्लिम बनो. मैं तुम्हारी अच्छी शादी करवा दूंगा.' पीड़िता ने कहा कि दबाव में वह धर्मांतरण करने को मजबूर हुई और बाद में उसे बुर्का पहनने और नमाज़ पढ़ने के लिए कहा गया.

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अमरीन, अफरीन और चंदन के मोबाइल जब्त किए. अमरीन के फोन से कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप भी मिले, जिनमें कई युवतियों की तस्वीरें पाई गईं. पुलिस अब वित्तीय लेन-देन, यात्रा रिकॉर्ड और डिजिटल संचार की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह एक सीमित अपराध था या राज्यांतर नेटवर्क का हिस्सा. डीसीपी गौतम सोलंकी ने कहा, “महिला शिकायतकर्ता ने बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है. अपराध दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.”

दो बहनों ने कितने राज्यों में फैलाया ये नेटवर्क?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह अपराध सिर्फ भोपाल तक सीमित था या गुजरात और मुंबई तक फैले नेटवर्क का हिस्सा था. पीड़ितों ने बताया कि नौकरी छोड़ने की कोशिश पर उन्हें धमकाया गया और अपमानजनक तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल किया गया.

Similar News