बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी नाबालिग, सुनसान जगह पर ले गया ई-रिक्शा चालक; फिर 2 साथियों के साथ मिलकर किया रेप; पलामू केस में क्या-क्या हुआ?
पलामू में एक ई-रिक्शा चालक ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Palamu Minor Girl Case
झारखंड के पलामू जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर को लड़की ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान चालक और उसके दो साथियों ने कथित तौर पर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया था. इसके बाद 31 अक्टूबर को 20 से 38 साल की उम्र के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, नाबालिग की मेडिकल जांच कराई जा चुकी है और उसकी हालत स्थिर है.
कहां गई थी नाबालिग लड़की?
पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी. उसे पता चला था कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी किसी दूसरे व्यक्ति से तय कर दी है. इसी सिलसिले में वह उससे मिलने पहुंची थी, लेकिन वहां उसकी मुलाकात नहीं हो सकी. एसपी के मुताबिक, इसके बाद लड़की ई-रिक्शा से घर लौट रही थी. रास्ते में चालक और उसके साथ मौजूद दो अन्य लोग उसे कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ रेप किया गया.
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इसके बाद 31 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 20 से 38 साल के बीच बताई गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण देने वाले पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है.
मेडिकल जांच को लेकर क्या बोली पुलिस?
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल जांच कराई जा चुकी है. उन्होंने कहा, "लड़की का मेडिकल एग्जामिनेशन हो गया है और उसकी हालत स्टेबल है. केस में आगे की इन्वेस्टिगेशन चल रही है."