हरियाणा में PGT के लिए 1672 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें योग्यता से लेकर कैसे करें अप्लाई

अगर आप सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कंप्यूटर साइंस विषय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के बड़े पैमाने पर बंपर वैकेंसी निकाली है.;

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 17 Feb 2026 4:38 PM IST

अगर आप भी सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं और खास तौर पर कंप्यूटर साइंस विषय में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. दरअसल हरियाणा में PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के 1672 पदों पर बंपर भर्ती निकली है, जिससे हजारों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा.

इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवार कंप्यूटर साइंस विषय में टीचर बन सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है, इसलिए जरूरी है कि आप योग्यता, आयु सीमा और सेलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी समय रहते समझ लें. आइए जानते हैं कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे भरें फॉर्म.

जरूरी योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • इस पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस में एमएससी की डिग्री या तीन साल का नियमित एमसीए कोर्स पूरा किया हुआ होना जरूरी है,
  • साथ ही, जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या सूचना प्रौद्योगिकी में नियमित बीई या बीटेक किया है, वे भी आवेदन के पात्र हैं. हालांकि, सभी अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 55% अंक प्राप्त करना जरूरी होगा.
  • उम्मीदवार ने मैट्रिक कक्षा में हिंदी या संस्कृत की पढ़ाई की हो. साथ ही, 12वीं, बैचलर या मास्टर लेवल पर हिंदी को एक विषय के रूप में लिया होना चाहिए. इसके अलावा, अभ्यर्थी का हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) में पास होना चाहिए.
  • इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्मीदवार की उम्र का आकलन 9 मार्च 2026 को आधार तिथि मानकर किया जाएगा. वहीं, आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को सरकारी प्रावधानों के मुताबिक उम्र में छूट प्रदान की जाएगी.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1672 रिक्तियों को भरा जाएगा. इनमें से 78 पद मेवात कैडर के अंतर्गत आते हैं, जबकि 1594 पद हरियाणा कैडर के लिए तय किए गए हैं. श्रेणी के अनुसार सीटों का ब्योरा नीचे दिया गया है:

  • सामान्य वर्ग: 902 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 342 पद
  • बीसी-ए: 171 पद
  • बीसी-बी: 86 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 171 पद

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले hpsc.gov.in वेबसाइट खोलें.
  • इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित विज्ञापन लिंक चुनें.
  • Apply Online विकल्प पर क्लिक कर नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म पूरा करें.
  • निर्धारित फीस का भुगतान करें और आवेदन जमा कर दें.
  • आखिर में फॉर्म की फोटोकॉपी लेना न भूलें. 

कितनी है फीस?

जनरल कैटेगरी तथा हरियाणा के बाहर से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा. वहीं एससी, बीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है. हरियाणा राज्य के दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. फॉर्म भरने की आखिरी डेट 9 मार्च 2026 है. शिक्षा क्षेत्र में भविष्य बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक अहम मौका है. इच्छुक उम्मीदवार आखिरी डेट से पहले अपना फॉर्म जरूर भर लें.

Similar News