हरियाणा के फरीदाबाद में धनतेरस के दिन गाड़ी को पार्क करने के लेकर हुए झगड़े में पड़ोसी ने एक शख्स को गाली मार दी. घटना सेक्टर 21 सी की है. आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से 16- 17 राउंड गोलियां चला दी जिसमें से 8-9 गोलियां पीड़ित को लगी. पीड़ित की पहचान परमजीत धनखड़ के रूप में हुई है जबकि आरोपी की पहचान मोहन उर्फ मोनू शर्मा के रूप में हुई है.

हमले में परमजीत की मौत हो गई. परमजीत एक बड़ी नेशनल कंपनी में काम करते थे और सिंगापुर में रहते थे, वह 2 दिन पहले ही भतीजे की शादी अटेंड करने के लिए फरीदाबाद आए थे. उनके परिवार में पत्नी एक बेटा और बेटी हैं. ये लोग मकान नं 641 में फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे. इनके भतीजे का शादी 24 नवंबर की होने वाली थी. गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई बहस में मोनू ने परमजात पर गोली चला दी और घटना के बाद से परिवार को लेकर फरार है, पुलिस को उसकी तलाश है.

हिसार के रहने वाले थे परमजीत 

परमजीत मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे और वारदात के समय जिम से लौटे थे तभी आरोपी के साथ उनका बहस हो गई, इस समय करीब 8 बज रहे थे, मोहन इन्ही का बिल्डिंग में तीसरे फ्लोर पर रहता था. पुलिस ने बताया कि पार्किग को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अपनी पिस्टल से कई राउंड फायर परमजात पर कर दिए.

5 दिन पहले भी हुआ था विवाद

दोनों परिवारों के बीच पहले भी अनबन होती रही है, 5 दिन पहले भी मोहन ने कुत्ते को लेकर हुए झगड़े में परमजीत के बेटे को गाली दी थी. घटना के बारे नें इंफॉर्मेशन मिलने पर पुलिस, क्राइन ब्रांच और फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की टीम मौके पर पहुंची, मौके ए वारदात से खाली कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं. पुलिस मामले का जांच कर रही है. परमजीत के शव को पोस्ट मार्टम के लिए ESIC मेडिकल कॉलेज में भेजा जाएगा.