क्या 'साइलेंट नेगोशिएटर' हैं अतुल बोरा? 2026 में कौन बनेगा असम का CM, चुपचाप बाजी पलटेंगे

असम की राजनीति में Atul Bora को अक्सर silent negotiator कहा जाता है. ऐसा नेता जो सुर्खियों से दूर रहकर भी सत्ता के समीकरण तय करने की क्षमता रखता है. बोरा गठबंधन की राजनीति के अहम खिलाड़ी हैं, खासकर तब जब मुकाबला करीबी हो.

( Image Source:  Atul Bora Facebook )
By :  धीरेंद्र कुमार मिश्रा
Updated On : 5 April 2026 6:17 PM IST

असम की राजनीति को यदि सिर्फ बीजेपी बनाम कांग्रेस की लड़ाई समझ लिया जाए, तो यह अधूरी तस्वीर होगी. असल राजनीति वहां बनती है जहां गठबंधन, समीकरण और छोटे दलों की रणनीति काम करती है. इसी खेल के केंद्र में है असम गण परिषद (AGP) और उसके नेता अतुल बोरा. साल 2026 के चुनाव को लेकर बड़ा सवाल यही है, क्या इस बार मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला बड़ी पार्टियां नहीं, बल्कि AGP जैसे सहयोगी दल कर सकते हैं?

छोटी पार्टी होकर भी AGP बड़ा असर डाल सकती है?

सरसरी निगाह में AGP एक छोटी पार्टी लग सकती है, लेकिन असम की जमीन पर उसका प्रभाव आज भी कई क्षेत्रों में गहरा है. खासकर, अपर असम में, जहां मुकाबला बेहद करीबी होता है, वहां 2 से 5 प्रतिशत वोट का फर्क भी परिणाम बदल देता है. ऐसे में AGP की मौजूदगी “सपोर्टिंग रोल” से निकलकर गेम चेंजर बन सकती है. ऐसे में सीटें कम होने के बावजूद उसका वोट शेयर और क्षेत्रीय पकड़ उसे सियासी गणित में बेहद अहम बना देगी.

Atul Bora की भूमिका कितनी निर्णायक है?

एजीपी प्रमुख अतुल बोरा सिर्फ एक सहयोगी दल के नेता नहीं, बल्कि एनडीए के भीतर संतुलन बनाने वाले चेहरे हैं. बीजेपी के पास जहां हिमंता बिस्वा सरमा जैसा मजबूत और आक्रामक नेतृत्व है, वहीं AGP स्थानीय पहचान और असमिया अस्मिता का प्रतिनिधित्व करती है. यह फैक्टर BJP को सिर्फ चुनाव जीतने में ही नहीं, बल्कि उसकी स्वीकार्य बढ़ाने में भी मदद करता है. इसलिए Bora की भूमिका पर्दे के पीछे होते हुए भी अहम है.

असमिया अस्मिता का कार्ड AGP को कैसे प्रासंगिक बनाता है?

असम की राजनीति में पहचान सबसे बड़ा मुद्दा रहा है. जब भी बाहरी बनाम स्थानीय की बहस तेज होती है, AGP अपने आप केंद्र में आ जाती है. अतुल बोरा खुद को इसी अस्मिता के प्रतिनिधि के रूप में पेश करते हैं. बीजेपी के साथ रहते हुए भी AGP यह संदेश देने में सफल रहती है कि वह असम की क्षेत्रीय आवाज है. बीजेपी की यही पोजिशनिंग उसे खास बनाती है. वह सत्ता में भी है और पहचान की राजनीति में भी.

AGP गठबंधन एनडीए से अलग हो जाए तो क्या बदलेगा?

वैसे तो यह काल्पनिक सवाल है, लेकिन अहम सवाल है. अगर एजीपी एनडीए से अलग रास्ता चुनती है, तो इसका सीधा असर चुनावी नतीजों पर पड़ेगा. कई सीटों पर वोट बंट सकता है, जिससे BJP को नुकसान हो सकता है. वहीं विपक्ष को अप्रत्यक्ष फायदा मिल सकता है. सबसे दिलचस्प स्थिति तब बनेगी जब नतीजे बहुत करीबी हों, ऐसे में एजीपी “किंगमेकर” बन सकती है, जो तय करेगी कि सरकार किसकी बनेगी.

कम सीटों के बावजूद AGP के पास बै​लेंसिंग पावर कैसे?

यह असम की राजनीति का सबसे दिलचस्प पहलू है. अगर किसी भी बड़ी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता और वह 55 से 60 सीटों पर अटक जाती है, तब AGP की 10 से 15 सीटें ही सरकार बनाने की कुंजी बन जाती हैं. यहीं Atul Bora की असली ताकत नजर आती है. यह संख्या की नहीं, बल्कि सही समय पर सही स्थिति में होने की राजनीति है.

क्या 2026 में Atul Bora किंगमेकर बन सकते हैं?

सीधा जवाब है, संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. अगर चुनावी नतीजे करीबी रहे, किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिले और AGP की सीटें निर्णायक बन जाएं, तो बोरा की भूमिका में आ सकते हैं. उस स्थिति में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, सरकार किसकी बनेगी और गठबंधन की शर्तें क्या होंगी, इन सब पर AGP का असर होगा.

कौन हैं अतुल बोरा?

अतुल बोरा असम के प्रमुख क्षेत्रीय नेता और असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष हैं. उनका जन्म 7 अप्रैल 1960 को असम में हुआ. वे छात्र राजनीति से उभरे और असमिया अस्मिता व क्षेत्रीय मुद्दों के मजबूत पैरोकार माने जाते हैं. बोरा लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय हैं और कई बार विधायक चुने गए हैं. वे असम सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. शांत स्वभाव और गठबंधन की राजनीति में संतुलन बनाने की क्षमता के कारण उन्हें एक प्रभावशाली “किंगमेकर” नेता माना जाता है.

Similar News