'अल्लाहू अकबर' से लेकर 'नारा-ए-तकबीर' तक, असम में ओवैसी ने CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ लगवाए नारे

Assam Elections विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. Asaduddin Owaisi ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए Himanta Biswa Sarma, PM Modi और Amit Shah पर तीखा हमला बोला.

ओवैसी ने हिमंता सरमा पर साधा निशाना

By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 2 April 2026 6:44 PM IST

Asaduddin Owaisi targets Assam CM Himanta Biswa Sarma: असम में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सूबे का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है. सत्ता औ विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लोगों से 'अल्लाहू अकबर' और 'नारा-ए-तकबीर' जेसे नारे लगाए और कहा कि आवाज हिमंता तक जानी चाहिए.

ओवैसी ने कहा,  "न मोदी, न अमित शाह, न हिमंता बिस्वा सरमा चाहते हैं कि मियां लोगों की लीडरशिप रहे. मियां लोगों को खत्म कर दिया जाए. अरे मियां लोगों को खत्म करने की बात करने वालों तुम खत्म हो जाओगे, लेकिन मियां जिंदा रहने वाला है... इंशाल्लाह. मियां आबाद रहेगा.

"मियां खत्म नहीं होगा"

AIMIM प्रमुख ने कहा, "जो लोग हमसे कहते हैं कि तुम्हारी हड्डियों को तोड़ देंगे, तुम्हारी कमर की हड्डी को तोड़ देंगे. अरे तुम कितना भी मार लो, मगर मियां खत्म नहीं होगा. मियां जिंदा रहेगा."

ओवैसी ने AIUDF के कैंडिडेट्स को जिताने की अपील क्यों की?

ओवैसी ने कहा कि अगर 29 कैंडिडेट AIUDF के कामयाब हो गए तो हिमंता बिस्वा सरमा असम का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा. आपका बेटा या बेटी, असम की सियासत के मुकद्दर का फैसला करेगा. पूरा भारत आपकी तरफ देख रहा है कि मियां लोग डर के वोट नहीं करेंगे.

हमारी हड्डी तोड़ सकते हैं, लेकिन आवाज को खत्म नहीं कर सकते: ओवैसी 

AIMIM प्रमुख ने रैली में आए हुए लोगों से 9 अप्रैल को ताला चाबी चुनाव निशान पर वोट करने की अपील की. इस दौरान लोगों से 'नारा-ए-तकबीर' , 'अल्लाहू- अकबर' और 'मियां जिंदाबाद' के नारे लगवाए. उन्होंने कहा कि इतना जोर से नारा लगाओ कि हिमंता को भी मालूम हो जाए कि हमारी हड्डी तोड़ सकते हैं, लेकिन हमारी आवाज को खत्म नहीं कर सकते.

Similar News