2092 करोड़ की मेगा सौगात! Assam में Amit Shah लगाएंगे तोहफों की झड़ी, क्या-क्या मिलेगा जनता को?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम दौरे के दौरान 2092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान वह मेडिकल कॉलेज, कैंसर सेंटर और अस्पतालों से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे.

( Image Source:  X-@ANI )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 15 March 2026 1:32 PM IST

Amit Shah in Assam: Amit Shah असम के दौरा पर हैं और वह आज रविवार को 2,092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं. इसके साथ ही वह दोपहर में भाजपा के युवा संगठन Bharatiya Janata Yuva Morcha के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.

असम में चुनावों की तारीखों का ऐलान होने वाला है, आज शाम चार बजे इलेक्शन कमीशन चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा. अमित शाह शनिवार शाम को दो दिन के दौरे पर असम पहुंचे. पिछले चार महीनों में यह उनका पूर्वोत्तर राज्य का चौथा दौरा है. शनिवार शाम को उन्होंने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma भी शामिल थे. भाजपा के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी.

अमित शाह असम के लोगों को क्या देंगे तोहफा?

  • अमित शाह Guwahati में 675 करोड़ रुपये की लागत से बने Pragjyotishpur Medical College and Hospital का उद्घाटन करेंगे.
  • इसके अलावा वह वर्चुअल तरीके से Golaghat और Tinsukia में बने कैंसर सेंटर की शुरुआत भी करेंगे. ये दोनों कैंसर सेंटर Assam Cancer Care Foundation के तहत बनाए गए हैं और इन पर 135-135 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.
  • इसके साथ ही वह वर्चुअल माध्यम से कई सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे. इनमें Diphu मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 220 करोड़ रुपये की लागत वाला अस्पताल, Jorhat मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 310 करोड़ रुपये की परियोजना और Barpeta मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 284 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल है.
  • इन सबके साथ ही Guwahati में 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य भवन और 115 करोड़ रुपये की लागत वाले Abhayapuri जिला अस्पताल की आधारशिला भी वर्चुअल माध्यम से रखेंगे. इसे बाद दोपहर में अमित शाह भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद उनका असम दौरा समाप्त हो जाएगा.

कब होगा असम में चुनाव की तारीखों का ऐलान?

असम में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे होगा. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए Tamil Nadu, West Bengal, Kerala, Assam और Puducherry में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. इसके बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएंगी.

Similar News