India vs West Indies 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. जिसमें विराट कोहली का अहम योगदान रहा. विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि ये खिलाड़ी अभी भी तीनों फॉर्मेट खेल रहा है. लगभग 2 महीने से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाले कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली.

कोहली के बल्ले से इस मैच में महज 88 गेंदों पर 139 रनों की नाबाद पारी निकली. जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 157.95 का रहा. कोहली ने अपना अर्धशतक और शतक दोनों छक्का लगाकर पूरे किए थे. वहीं मैच में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं. जिसमें सबसे तेज 15000 रन का आंकड़ा पूरा करने का भी है.

कौन-कौन से बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड?

1. मैच में 59 रन बनाते ही विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने ये कारनामा महज 303 पारियों में करके दिखा दिया. जबकि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 15000 रन पूरे करने के लिए 377 पारियां लगी थी.

2. घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम हो गया है. उनके नाम अब भारत में 7000 वनडे रन दर्ज हो गए हैं. जबकि सचिन तेंदुलकर के नाम 6976 रन दर्ज थे.

3. कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 55वां शतक जड़ा, इसके साथ उन्होंने इस फॉर्मेट में अपने सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड के और ज्यादा मजबूत कर लिया है. वनडे में कोहली से ज्यादा शतक दुनिया के किसी बल्ले ने नहीं लगाए हैं.

4. एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का कारनामा भी कोहली ने करके दिखाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ ये विराट का 10वां वनडे शतक है. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ भी कोहली 10 वनडे शतक लगा चुके हैं.

5. एक मैदान पर बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट ने बनाया है. उन्होंने ग्रीन फील्ड मैदान पर अभी तक 315 रन बनाए हैं और एक भी बार कोहली आउट नहीं हुए हैं. इस मैदान पर ये कोहली का दूसरा शतक भी है.