T20 WC 2026: डरपोक पाकिस्तान! तो क्या 'भिखारिस्तान' ने इसलिए किया IND vs PAK मैच का बॉयकॉट?
T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान ने भारत के साथ नहीं खेलने का फैसला किया है. जिसपर पाकिस्तान का खूब मजाक बन रहा है.;
IND vs PAK
(Image Source: X/ @Imsarthakydv )T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. इस बार ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही काफी विवाद देखने को मिल गया है. जहां एक तरह बांग्लादेश पहले ही इस टूर्नामेंट से पीछे हट गया है तो वहीं अब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बॉयकॉट किया है. जिस पर अब भारी बवाल मचता हुआ दिखाई दे रहा है.
हालांकि आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक आखिरी चेतावनी जरूर दी है. अब पाकिस्तान के इस फैसले पर काफी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अचानक से क्यों मना कर दिया? सोशल मीडिया पर यूजर्स पाकिस्तान के खूब मजे भी ले रहे हैं कुछ यूजर्स का कहना है कि पाकिस्तान ने टीम इंडिया के डर से ये फैसला लिया है.
क्या भारत से डर गया पाकिस्तान?
अक्सर वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया है. पिछले साल हुए एशिया कप 2025 में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान 3 बार हराया था. उससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी.
इसके अलावा टीम इंडिया का हालिया फॉर्म इतना शानदार है कि हाल ही में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को 4-1 से भारत ने टी20 सीरीज में हराया है. इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर यूजर्स बोल रहे हैं कि पाकिस्तान डर गया है. जिसके चलते उसने भारत के साथ मैच न खेलने का फैसला किया है.
सोशल पर बना पाकिस्तान का मजाक
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के साथ मैच न खेलने के फैसले के बाद अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का खूब मजाक बन रहा है. एक्स पर पोस्ट शेयर करके @SushantBSinha ने लिखा कि 'इंडिया को न्यूजीलैंड का भूत नहीं बनाना चाहिए था हालिया टी-20 मैचों में.. पाकिस्तान तो पहले ही डर के भाग गया.. अब नहीं खेलेगा भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप का मैच.' दूसरे यूजर ने लिखा 'भारत की फॉर्म देख के डर लग गया पाकिस्तान को. पड़ोसी डर गए.'
तीसरे यूजर ने लिखा 'पाकिस्तान ने इंडिया से वर्ल्डकप मैच खेले से मना कर दिया है. पाकिस्तान वालो डर गए क्या, पाकिस्तान वालो को समझ आ गया इंडिया के सभी खिलाड़ी फूल फॉर्म मैं खेल रहे हैं. इंडिया वाले हमको स्कोर देंगे ३०० रन का , हमसे बनेंगे 150 ओर हारेंगे, बदनामी भी होगी.'