अब तक IPL में कितनी बार हुआ सुपर ओवर और किसे मिली जीत? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस सीजन का पहला सुपर ओवर खेला गया, जिसे दिल्ली ने अपने नाम किया. इससे पहले, आखिरी बार 2021 में सुपर ओवर खेला गया था. उस मुकाबले का भी दिल्ली हिस्सा था. आइए, आपको बताते हैं कि पहला सुपर ओवर कब खेला गया, सबसे ज्यादा सुपर ओवर किस साल हुए और अब तक कितने सुपर ओवर मुकाबले खेले गए...;
IPL Super Over List: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला सुपर ओवर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच 32वें मुकाबले में देखने को मिला. इसे दिल्ली ने अपने नाम किया. मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उनकी अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी का नतीजा ही था कि राजस्थान की टीम 9 रन नहीं बना सकी. इससे पहले, जो सुपर ओवर 2021 में खेला गया था, उसमें सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत हुई थी.
आईपीएल का पहला सुपर ओवर 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ था. इसमें जीत राजस्थान की हुई थी. सबसे ज्यादा सुपर ओवर 2020 में खेले गए थे. इसमें मुंबई बनाम आरसीबी, डीसी बनाम पंजाब किंग्स, केकेआर बनाम एसआरएच और पंजाब बनाम मुंबई मैच शामिल है.
अब तक कितने सुपर ओवर हुए?
- 2009- KKR बनाम RR (RR जीता)
- 2010- CSK बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब जीता)
- 2013- RCB बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (RCB जीता)
- 2013 - SRH बनाम RCB (SRH जीता)
- 2014- केकेआर बनाम राजस्थान रॉयल्स (राजस्थान जीता)
- 2015- राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब जीता)
- 2017- गुजरात लायंस बनाम मुंबई इंडियंस (मुंबई जीता)
- 2019- दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम केकेआर ( दिल्ली जीता)
- 2019- मुंबई बनाम हैदराबाद (मुंबई जीता)
- 2020- मुंबई बनाम आरसीबी (आरसीबी जीता)
- 2020- दिल्ली बनाम पंजाब ( दिल्ली जीता)
- 2020- केकेआर बनाम एसआरएच (केकेआर जीता)
- 2020- पंजाब बनाम मुंबई (पंजाब जीता)
- 2021- DC बनाम SRH (DC जीता)
- 2025- DC बनाम RR ( DC जीता)
जब सुपर ओवर भी रहा टाई
2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सुपर ओवर खेला गया, जो बराबरी पर समाप्त हुआ. ऐसे में बाउंड्री काउंट नियम के आधार पर राजस्थान को विजेता घोषित कर दिया गया.