IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया, किस खिलाड़ी का कैसा रहा प्रदर्शन?

IND vs NZ 1st T20I Highlights:: भारत ने न्यूजीलैंड को पहला टी-20 मैच में 48 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पढ़ें मैच का फुल अपडेट्स..

भारत ने पहले टी-20 में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

(Image Source:  BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 21 Jan 2026 11:43 PM IST

India vs New Zealand 1st T20I Match LIVE UPDATES: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में पहला टी-20 मैच खेला जा रहा है. वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम हर हाल में यह सीरीज जीतनी चाहेगी, क्योंकि यह सीरीज अगले महीने होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर काफी अहम है. मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए State Mirror Hindi के साथ...

Live Updates
2026-01-21 17:18 GMT

India vs New Zealand 1st T20I LIVE: भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

India vs New Zealand 1st T20I LIVE: भारत ने न्यूजीलैड को पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में 48 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज की जीत के साथ शुरुआत की है. भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी.

2026-01-21 16:50 GMT

India vs New Zealand 1st T20I LIVE: Mark Chapman 39 रन बनाकर आउट

India vs New Zealand 1st T20I LIVE: न्यूजीलैड को पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत को पांचवां झटका लगा है. Mark Chapman 39 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का दूसरा शिकार बनीं. न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 144 रन है. वह अभी भी भारत से 88 रन पीछे है.

2026-01-21 16:41 GMT

India vs New Zealand 1st T20I LIVE: बेहद खतरनाक दिख रहे ग्लेन फिलिप्स आउट

India vs New Zealand 1st T20I LIVE: न्यूजीलैड के ग्लेन फिलिप्स ने पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत के खिलाफ तूफानी फिफ्टी लगाई. फिलिप्स 40 गेंद में 78 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए. न्यूजीलैंड का स्कोर 13.2 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन है. वह अभी भी भारत से 108 रन पीछे है.

2026-01-21 16:00 GMT

India vs New Zealand 1st T20I LIVE: न्यूजीलैंड ने 1 रन पर गंवाए 2 विकेट

India vs New Zealand 1st T20I LIVE: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 1 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए. अर्शदीप सिंह के बाद हार्दिक पांड्या ने कीवी टीम को बैक टू बैक झटके, हालांकि,, 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 39 रन बना लिए हैं. टिम रॉबिन्सन 19 और ग्लेन फिलिप्स 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 

2026-01-21 15:24 GMT

India vs New Zealand 1st T20I LIVE: भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 238 रन

India vs New Zealand 1st T20I LIVE: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए. यह कीवी टीम के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टोटल है. भारत की ओर से रिंकू सिंह ने शानदार फिनिशिंग करते हुए 20 गेंद में 44 रन जड़ दिए. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके लगाए. इससे पहले, अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में 84 रन की तूफानी पारी खेली थी. 

2026-01-21 14:58 GMT

IND vs NZ 1st T20I Match LIVE: हार्दिक पांड्या 25 रन बनाकर आउट

IND vs NZ 1st T20I Match LIVE: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत को छठा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या उन्होंने 16 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारत ने 16 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं. अक्षर पटेल 1 रन (1 गेंद) और रिंकू सिंह 5 रन (6 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.  

2026-01-21 14:48 GMT

IND vs NZ 1st T20I Match LIVE: शिवम दुबे 9 रन बनाकर आउट

IND vs NZ 1st T20I Match LIVE: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत को पांचवा झटका लगा है. खतरनाक फ़र्म में दिख रहे अभिषेक शर्मा के 84 रन बनाकर आउट होने के बाद शिवम दुबे भी पवेलियन लौट गए. उन्होंने 4 गेंद में 9 रन बनाए. भारत ने 14 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं. हार्दिक पांड्या 12 रन (9 गेंद) और रिंकू सिंह 1 रन (2 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.  

2026-01-21 14:46 GMT

T20I में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज़्यादा बार 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 8 - अभिषेक शर्मा
  • 7 -  फिल साल्ट
  • 7 - सूर्यकुमार यादव
  • 7 - एविन लुईस

 

2026-01-21 14:42 GMT

IND vs NZ 1st T20I Match LIVE: अभिषेक शर्मा शतक से चूके, 84 रन बनाकर हुए आउट

IND vs NZ 1st T20I Match LIVE: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत को चौथा और बड़ा झटका लगा है. खतरनाक फ़र्म में दिख रहे अभिषेक शर्मा 84 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 35 गेंद की अपनी पारी में 8 छक्के और 5 चौके लगाए. भारत ने 13 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं. हार्दिक पांड्या 7 रन (7 गेंद) और शिवम दुबे3 रन (2 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.  

2026-01-21 14:15 GMT

IND vs NZ 1st T20I Match LIVE: अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

IND vs NZ 1st T20I Match LIVE: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. भारत ने 8 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा ने ग्लेन फिलिप्स के पहले ओवर में तीन चौके लगाए. इस ओवर में कुल 20 रन आए. अभिषेक शर्मा 51 रन (23 गेंद) और कप्तान सूर्यकुमार यादव 19 रन (13 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.  

Similar News